Top News

गाजीपुर हेड कांस्टेबल का दिल पर दौरा पड़ने से निधन गाजीपुर पुलिस विभाग के लिए रविवार का दिन अत्यंत दुखद रहा, जब विभाग के समर्पित व कर्तव्यनिष्ठ हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। उनकी उम्र मात्र 35 वर्ष थी। यह खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई और पुलिस विभाग सहित परिचित जनों में शोक की लहर दौड़ गई।सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र सिंह की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होने पर वे आज सुबह अपने परिवार के पास चले आए थे। लगभग 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन व सहयोगी पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरा बाजार ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।धर्मेंद्र सिंह, पुत्र श्री संतोष सिंह, मूल रूप से भदोही जिले के अजयपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे। वर्तमान में वे गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना में दीवान के पद पर तैनात थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।ग़ाज़ीपुर शादी हॉलवर्ष 2015 में उनका विवाह तनु सिंह (निवासी – कपसेठी, वाराणसी) से हुआ था। अपने पीछे वह पत्नी तनु सिंह (उम्र 30 वर्ष), दो पुत्रियाँ रूही सिंह (9 वर्ष) और चिकू सिंह (4 वर्ष) को छोड़ गए हैं। परिवार की स्थिति अत्यंत विचलित करने वाली है।धर्मेंद्र सिंह को उनके सहयोगियों द्वारा एक मिलनसार, अनुशासित व मेहनती पुलिसकर्मी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 2021 में गाजीपुर यातायात विभाग में सेवा प्रारंभ की थी और 2022 में पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने। 2024 में उनका स्थानांतरण सुहवल थाने में हुआ, जहाँ वे हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिंह के साथ एलआईयू PSO ड्यूटी पर कार्यरत थे।ग़ाज़ीपुर शादी हॉलउनके आकस्मिक निधन से विभाग में न सिर्फ एक कुशल अधिकारी की कमी हुई है, बल्कि उनके परिवार पर भी भारी दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।गाजीपुर पुलिस विभाग एवं स्थानीय प्रशासन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे । महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने