Top News

- निकाय कर्मचारी संघ व परिवहन चालक संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ गेट मीटिंग वाराणसी -- उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के निर्देश पर काशी नगर निगम कर्मचारी संघ और नगर निगम परिवहन चालक संघ के संयुक्त तत्वाधान में कर्मचारियों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को नगर निगम के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग का आयोजन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए रविंद्र नारायण उपाध्याय ने कहा कि शासन से पूरे प्रदेश के निकाय कार्मिकों से संबंधित मांगों पर वार्ता हुई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वार्ता के पश्चात आश्वासन भी दिया गया। आश्वासन देने के बावजूद भी उसका निराकरण किया जाने में हिला हवाली एवं शिथिलता बरती जा रही है। जिससे पूरे प्रदेश की स्थानीय निकाय कर्मियों में व्यापक रुप से आक्रोष व्याप्त है।ऐसी परीस्थिति को देखते हुए शासन को समय के अन्दर निगम कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कर देना चाहिए। उन्होंने 74वां संविधान संशोधन करने,पुरानी पेंशन बहाली करने,मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने,कैशलेश इलाज की व्यवस्था करने, आउटसोर्सिंग कर्मियों का समायोजन करने समेत दस सूत्रीय मांग किया।गेट मीटिंग की अध्यक्षता रविन्द्र नारायण उपाध्याय ने तथा संचालन शंकर प्रसाद भारती ने किया।गेट मीटिंग में प्रमुख रूप से अनिल कुमार सोनकर, शंकर प्रसाद भारती, अखिलेश कुमार सिंह, विनोद कुमार चौबे, हरि नारायण, मन्ना, विनय कुमार सिंह, राजेश शर्मा, सूबेदार पाण्डेय, मृत्युंजय मिश्र, सुनील तिवारी, राकेश शर्मा, पवारू राम वर्मा आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।फोटो -02-अपनी आवाज बुलंद करते निगम कर्मचारी,

Post a Comment

और नया पुराने