Top News

देसी जड़ी बूटी चिकित्सा के दिन शीघ्र बहुरेंगे ,म्योरपुर दूधी,,, मानव बनौषथि सेवा संस्थान गड़ौरा, चुर्क सोनभद्र द्वारा प्रायोजित देसी जड़ी बूटी चिकित्सा एवं उसकी उपयोगिता हेतु चलाए जा रहे एन,जी,ओ, प्रोग्राम की अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन आज दिनांक 6 जुलाई 2025 रविवार को प्राइमरी पाठशाला कारकोरी म्योरपुर की प्रांगण में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए,हुए संधि सोथ,गठियाबात, श्वास रोग, क्षय, यक्ष्मा दमा वायु प्रवाह कब्ज गैस्टिक, बवासीर चर्म रोग खाज खुजली एग्जिमा, रक्त दोष रजोदौष, प्रदर, श्वेत प्रदर कष्टार्तव हृदय रोग हॉट तथा शारीरिक तत्व की कमी से उत्पन्न दंत रोग पायरिया, कर्ण स्राव एवं दृष्टिहीनता से संबंधित बीमारियों का निरीक्षण कर यथा , पंजीकृत व्यक्तियों को 7 से 21 दिन की औषधीय निशुल्क दी गई। संस्था की ख्याति व समृद्धि हेतु,,, श्रीमती खुशबू यादव राधिका कुमारी शकुंतला देवी रितु कुमारी तथा ग्राम प्रधान संत कुमार गुप्ता के अतिरिक्त प्रमुख प्रबुद्ध व्यक्ति श्री हरिशंकर यादव बिरजू यादव कृपा शंकर पानिका, अवधेश यादव द्वारा बढ़ चढ़कर यथा सहयोग प्रदान किए। गुप्त कार्यक्रम की अंतर्गत संस्थागत डॉ आर एस देव पांडे, आयुर्वेदाचार्य चिकित्सा, श्री प्रभात कुमार जायसवाल वैष्णो मंदिर डाला प्रेम नाथ द्विवेदी बीएएमएस, प्रसिद्ध समाजसेवी महेश देव पांडे, श्रीमती जतन देवी मीना देवी तथा सोनी कुमारी द्वारा यथा मार्गदर्शन देते देसी अनुभूति औषधीय वितरण की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती खुशबू यादव के द्वारा जीवनदाई जंगली औषधि हरित की , विविध की, बहेड़ा आमला कालमेघ धुल बरुआ लौध, अर्जुन कहुआ,बेल, गुरुची, हर जोड़ हरसंहार, तथा श्यामा तुलसी एवं हरदी हरिद्रा के गुण,के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत करते शिविर कार्यक्रम का समापन किया गया।चीफ ब्यूरो रूपाली सिंह सोंभद्र

Post a Comment

और नया पुराने