पिण्डरा विधायक ने श्री अन्न को बढ़ावा देने हेतु भीटी में नि:शुल्क बीज किया वितरित वाराणसी -- विकासखंड पिंडरा के ग्राम जगदीशपुर में लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल एवं विकासखंड बड़ागांव के ग्राम भीटी में श्री अन्न को बढ़ावा देने हेतु पिण्डरा विधायक डा.अवधेश सिंह ने उर्द,मूंग,अरहर,तिल, ज्वार,बाजरा एवं मड़ुवा के बीज मिनी किट का किसानों को नि:शुल्क वितरण किया।इस मौके पर डा.अवधेश सिंह द्वारा किसानों से अपनी आय में वृद्धि किए जाने हेतु श्री अन्न एवं जैविक खेती करने का अनुरोध किया गया एवं अवगत कराया गया कि किसान भाई मोटे अनाज की खेती करके कम लागत और कम पानी में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ उनके द्वारा प्राकृतिक आपदा होने पर क्षतिपूर्ति हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल का बीमा कराने का आवाहन भी किया गया तथा कृषि विभाग के माध्यम से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उन सभी योजनाओं को किसानो तक पहुंचाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि राजकीय बीज गोदाम से धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण हेतु खरपतवार नाशी,कीट नियंत्रण हेतु कीटनाशी रसायन 50% अनुदान पर तथा बायोपेस्टिसाइड ट्राइकोडरमा एवं वेवेरिया वैसियाना 75% अनुदान पर दिया जा रहा है। किसान भाई विभाग से जुड़कर योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। मंचासीन जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31जुलाई 2025 है।खरीफ फसल धान का प्रीमियम जो कृषक भाइयों द्वारा दिया जाना है, वह बीमित धनराशि का मात्र 2% है। शेष राशि सरकार के द्वारा वहन की जाती है।साथ ही यह भी बताया कि जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों से विभिन्न योजना अंतर्गत सामान्य बिक्री एवं फसल प्रदर्शन हेतु उर्द,मूंग,अरहर,तिल, हाइब्रिड मक्का, हाइब्रिड बाजरा, हाइब्रिड ज्वार का बीज वितरण किया जा रहा है, जिस पर 50% से लेकर शत प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य है। किसान भाई उच्च गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त कर उत्तम खेती करें।बीज का वितरण पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पिंडरा छोटे लाल तिवारी, खंड विकास अधिकारी बड़ागांव उमेश कुमार कौशल, सहायक विकास अधिकारी कृषि राहुल यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा सुनील दत्त वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, कुलदीप वर्मा, ग्राम प्रधान बलरामपुर ओमप्रकाश पाल, ग्राम प्रधान चंदवार संजय पाण्डेय, ग्राम प्रधान विश्वनाथपुर देवी प्रसाद, ग्राम प्रधान भीटी हरिश्चंद्र, मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह राजपूत, कृषक रवि शंकर मौर्य, देवी चरण यादव, सुभाष राजभर, जगत पटेल, चंद्रशेखर, शारदा प्रसाद, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश, राम बिहारी पटेल, संजय कुमार, राधिका देवी समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे बीज मिनी किट प्राप्त करने वाले किसान वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें