Top News

4-- दशाश्वमेध पुलिस ने चेन व बटुआ कटिंग करने वाले 16 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से चेन कटर उपकरण व 10लाख रुपया नगदी किया बरामद वाराणसी -- पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट के निर्देशानुसार दर्शन के दौरान घाटों व मंदिरों में चेन कटिंग व बटुआ कटिंग करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में तथा एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा रविवार को दशाश्वमेध वाराणसी से तीन अभियुक्त कर व 13 अभियुक्ताओं को 1,00400/ रुपए नगदी, 06पीली धातु की चेन व सफेद धातु की दो जोड़ी पायल, 3 मोबाइल फोन बिना सिम के, चेनकटर के साथ ओम शिव पेइंग गेस्ट हाउस लहरतारा वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में लोगेश्वरन पुत्र शिरल्यानम, सत्य सीलन पुत्र महेंद्रन, राजू नायडू पुत्र कालिदास नायडू, रेणुस्वामी पत्नी उमाशंकर स्वामी,सुधा मुदल्या पत्नी दिलीप मुदल्या,मंजू स्वामी पत्नी मोहन स्वामी, शकीला बानो पत्नी मोहम्मद सलाउद्दीन, सविता मुदल्या पत्नी जईवल मुदल्या, रेखा स्वामी पत्नी ईश्वर स्वामी, चंचल मुदल्या पत्नी निर्मल मुदल्या, मुन्नी वर्मा पत्नी राजेश कुमार वर्मा, बबली राव पत्नी सुरेश राव, शांता स्वामी पत्नी स्वर्गीय नारायण स्वामी,गोइन्दी पत्नी स्व. मूर्ति गोविन्दजी, जयंती सिंह पत्नी गोपाल सिंह, मारी राव पत्नी स्व. रामरी राव आदि के नाम शामिल है। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से एक लाख चार सौ रुपया नगदी,06 सोने की चेन,दो जोड़ी पायल,चोरी की तीन मोबाइल फोन,06 चेनकटर बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 303(2), 317 (2),313 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।फोटो -04- अभियुक्तों को पेश करते डीसीपी क्राइम वरिष्ठ तरकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने