*माथुर वैश्य महिला मण्डल वाराणसी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन * ,वाराणसी,माथुर वैश्य महिला मण्डल, वाराणसी द्वारा "हरियाली तीज के पावन पर्व पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कन्हैयालाल गुप्ता " मोती वाला माथुर वैश्य स्मृति भवन, रथयात्रा में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। तीज महोत्सव में महिला मण्डल पदधिकारी स्मिता गौरव, रेखा, प्रमोद, सरिता सन्तोष, पायल संदीप, बबली मनोज, अलका दिलीप एवं संगीता अंजय सहित समाज की बहुत महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले विभिन्न आकर्षणों में निम्मलिखित विजेता विशेष कप से सराहे गए। तीज क्वीन विजेता शिवी अनमोल गुप्तातीज दादी विजेता रेखा गुप्ता डांस ग्रुप ए विजेता निकिता गुप्ता डांस ग्रुप बी विजेता अग्न्या बासला फैंसी ड्रेस विजेता गुंजन गुप्ता नाटक की विजेता 1 मुख्य अतिथियों ने महिला मंडल की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें समाज में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। अरविंद कुमार वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें