*कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी**प्रेस नोट**दिनांक-29.07.2025**आपसी विवाद में जान से मारने की नियत से फायर करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से एक अदद पिस्टल व एक अदद कारतूस बरामद ।* थाना सिंधौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवाँ में दिनांक 27.07.2025 को आपसी विवाद में जान से मारने की नियत से फायर करने वालों विरूद्ध विरूद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 0137/2025 धारा 191(2),191(3),115(2),351(2),109(1),190 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित नामजद व प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घर एवं संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी जा रही थी ।इसी क्रम में आज दिनांक 29.07.2025 को थाना सिंधौरा पुलिस टीम ने उक्त मुकदमें से संबंधित अभिक्तगण 01. जीतेन्द्र उर्फ सोनू तिवारी पुत्र शोभनाथ तिवारी निवासी बरवा थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष 02. दीपक उर्फ उपेन्द्र तिवारी पुत्र सुरेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम बरवा थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष 03. विनीत सिंह उर्फ नीरज सिंह पुत्र अवनीश कुमार सिंह निवासी झंझौर थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष 04. शिवांश उर्फ छोटू पुत्र अखिलेश कुमार सिंह निवासी ग्राम झंझौर थाना सिंधोरा कमि0 वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर नरायणपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ सोनू तिवारी के कब्जे से 01 अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया ।*घटना का विवरण:*दिनांक 27.07.2025 को समय लगभग 20:30 बजे ग्राम बरवां, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी स्थित अंडे की दुकान पर राजेन्द्र पटेल (पुत्र फूलचन्द्र पटेल) एवं सुरेन्द्र तिवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर दीपक उर्फ उपेन्द्र तिवारी (पुत्र सुरेन्द्र तिवारी), जितेन्द्र तिवारी (पुत्र शोभनाथ तिवारी) तथा कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से फायरिंग की गई।घटना में किसी को कोई शारीरिक चोट नहीं पहुंची। मारपीट एवं फायरिंग की घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय थाना सिंधोरा में लिखित शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सिंधोरा द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।*पूछताछ विवरण*अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 27.07.2025 को ग्राम बरवाँ निवासी राजेन्द्र पटेल का विवाद दीपक उर्फ उपेन्द्र तिवारी के पिता सुरेन्द्र तिवारी से हो गया था। इस विवाद से वह लोग आक्रोशित हो गये तथा बदला लेने की नीयत से दीपक उर्फ उपेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र उर्फ सोनू, विनीत सिंह उर्फ नीरज सिंह, शिवांश उर्फ छोटू एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर पिस्टल लेकर राजेन्द्र पटेल की दुकान पर पहुंचे और उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दिये। लेकिन राजेन्द्र पटेल मौके से भागकर दुकान के पीछे छिप गया जिससे उसकी जान बच गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसे देखकर हम सभी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। *बरामदगी का विवरण*एक अदद पिस्टल .32 बोरएक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर*सोशल मीडिया सेल**पुलिस उपायुक्त**गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी*
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें