आर.एस.एम.टी. में बीबीए व बीसीए के पांच-दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ, वाराणसी -- उदय प्रताप महाविद्यालय परिसर स्थित राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को बीबीए व बीसीए के छात्रों का पांच-दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 29 जुलाई से 02 अगस्त तक चलाया जायेगा।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जेपी सिंह विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो.हरिकेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसआईए के अध्यक्ष राजेश भाटिया,महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह व निदेशक अमन गुप्ता मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया गया।मुख्य अतिथि प्रो.हरिकेश सिंह कहा कि नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में अत्यधिक कौशल पूर्ण होना चाहिए,अन्यथा चुनौतियां अत्यंत गंभीर हो गई हैं।कहा कि 3एच,हेड,हार्ट और हैण्ड की हार्मोनी होनी चाहिए।आप सभी उद्योग जगत के अनुरूप अपने आप को अवश्य ढालें। विशिष्ट अतिथि राजेश भाटिया ने कहा कि नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुसार उत्पादक बनने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। एंटरप्रेन्योरशिप पर जोर देते हुए खुद अपने सपनों को पूरा करके लोगों को जवाब देने लायक बनिए। अतिथि प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से राजर्षि जी के मूल्यों को अवगत करने का आवाहन किया। स्किल के क्षेत्र में छात्रों को बहुत ध्यान देना होगा। भाषा को बैरियर ना बनने दें। जिस क्षेत्र में जाना हो उस पर अपनी प्राथमिकता तय करें और प्रयास करें। इस प्रोग्राम में एनडीएमआईपी संस्था का प्रायोजक के रूप में सहयोग रहा।अतिथियों का स्वागत प्रभारी निदेशक अमन गुप्ता ने, धन्यवाद ज्ञापित डा.सीपी सिंह ने तथा कार्यक्रम का संचालन प्रीती सिंह ने किया।इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक व गैर शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।फोटो -01-मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते निदेशक
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें