Top News

3-- सिगरा पुलिस ने 30 किलो अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 30 किलो अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त वाहन किया बरामद वाराणसी --जनपद में अवैध गांजे, शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के‌ निर्देशन मे तथा एसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित सिगरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार को एनसीआर पार्क के पास रोड किनारे 30 किलो अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गांजे की बाजारू कीमत 15 लाख रूपये आंकलन किया गया।घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया। दोनों अभिक्तों का नाम राकेश महतो पुत्र राजेंद्र महतो निवासी हरनाथ कुंडी पोस्ट मसाढ़ थाना उदवंत नगर जिला भोजपुर बिहार व हाल पता ओके टेलर्स के मकान में जमानिया रेलवे स्टेशन के पास थाना जमानिया जिला गाजीपुर तथा दूसरे का नाम मनोज पासवान पुत्र अंबिका राम पासवान निवासी ग्राम अमर शहीद इंटर कॉलेज के बगल में पटखौलिया बाजार थाना जमानिया गाजीपुर बताया गया। दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एडीसीपी अपराध सरवणन टी. ने बताया कि गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों से नाम और पता पूछने पर सामूहिक व अलग-अलग अपना नाम व पता उपरोक्त बताते हुए कहा कि साहब हम लोगों के पास 30 किलो अवैध गांजा है। हम लोग अवैध गांजा की तस्करी का कार्य सम्भलपुर उड़ीसा प्रांत से करते आ रहे हैं।इसी से हमारी आजीविका चलती है। आज भी हम लोग यह गांजा उड़ीसा प्रांत से उत्तर प्रदेश के चंदौली में बेचने के लिए ले जा रहे थे कि अचानक पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।साहब हम लोगों से गलती हो गई, हम लोगों को माफ कर दिया जाए भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे, उ0नि0 सत्यदेव, हे0का0 ध्यान चन्द्र, हे0का0 जितेन्द्र सिंह, हे0का0 अनन्त सिंह,का0 मृत्युंजय सिंह,का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस आदि शामिल रहे।फोटो -03-गांजा तस्करों को मीडिया के सामने पेश करते एडीसीपी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने