Top News

2--*गोपी राधा में छात्राओं को लगा सर्वाइकल कैंसर प्रतिरोधी टीका*वाराणसी --रवींद्र पुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर प्रतिरोधी लगाया गया। इनर व्हील वाराणसी नॉर्थ व गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को कुल 150 छात्राओं को टीका लगाया गया।यह टीका 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को लगाया गया। इनर व्हील वाराणसी नार्थ की अध्यक्ष उषा जगनानी ने बताया कि एचपीवी वायरस के संक्रमण से लड़कियों में 6 प्रकार की कैंसर होते हैं। यह सर्वाइकल, वेजाइनल, वॉल्वर, एनल, ओरोफोंजियल, जेनाइटल वार्ड्स कैंसर होते हैं। यह भारत में दूसरे नंबर का कैंसर है। इससे प्रत्येक 7 मिनट पर एक महिला की मृत्यु होती है। यदि समय के अन्दर महिलाएं, बेटियां सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवा लें तो इससे बचा जा सकता है। विद्यालय की निदेशिका शालिनी शाह ने बताया कि 9 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग की छात्राओं को इस टीके की दो डोज लगाई जाएगी। मंगलवार पहली डोज लगाई गई। इसमें कुल 150 छात्राओं को टीका लगाया गया। इस टीके की बाजार में हजारों रुपए तक कीमत होती है। महंगा होने व जागरूकता की कमी के कारण लोग इस टीके को नहीं लगवा पाते।टीकाकरण में सारिका प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष नीतू मुरारका, रानिका जायसवाल, सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के डिविजनल हेड एपी सिंह, विकास पाठक, नर्सिंग स्टाफ में कविता शर्मा, प्रतिभा यादव, व गौरव की टीम ने सभी छात्राओं को सफलतापूर्वक टीका लगाया। इस कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद ज्ञापित उप निदेशिका सलोनी शाह ने किया।टीका लगवाने वाली छात्रायें व क्लब के पदाधिकारी

Post a Comment

और नया पुराने