*वाराणसी के नरेंद्र मेहता बने पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष**नई दिल्ली में राष्ट्रीय चुनाव बैठक सम्पन्न*पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डा. सुभाष सूद ने आज दिल्ली स्थित इण्डियन आयल गेस्ट हाउस में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संस्था के द्विवार्षिक चुनाव परिणामों की घोषणा की। चुनाव अधिकारी के अनुसार वर्ष 2025-27 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजीत पाठक ( दिल्ली), उपाध्यक्ष - नरेंद्र मेहता (वाराणसी), यू एस शर्मा (विशाखापत्तनम), अनु मजूमदार (गुवाहाटी), एस पी सिंह (नागपुर), महासचिव - पी एल के मूर्ति (विशाखापत्तनम), एवं कोषाध्यक्ष - दिलीप चौहान निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए। अपने स्वीकृति उद्बोधन में डॉ अजीत पाठक ने कहा कि पीआरएसआई भारत में बेहतर संवाद और सकारात्मक प्रभाव की दिशा में कार्य करने हेतु कृतसंकल्पित है। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों के पेशेवर रुझान के अनुसार उचित शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता ने उत्तर भारत में जनसंपर्क विधा में कार्यरत व्यक्तियों के लिए क्षेत्रीय कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा और पांच नए शहरों में चैप्टर की स्थापना भी प्रस्तावित है। इस निर्विरोध निर्वाचन और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मनोनयन पर वाराणसी चैप्टर के चेयरमैन अनिल के जाजोदिया, प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय, डा. राजेश सिंह, प्रो. अनुराग दवे, डा. नागेन्द सिंह, संजय सिंह, यशवंत राव, डा अंकुर चड्ढा, सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय, हर्ष अग्रवाल, ज्ञानेन्द्रउपाध्याय,डाप्रभाशंकर, राजेश कुमार, संदीप मुखर्जी, डा मनोहर लाल, डा बाला लखेन्द, सी पी सिंह आदि ने बधाईययां एवंशुभकामनाएं देते हुए संस्था और राष्ट्र की प्रगति की कामना की।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें