चोलापुर ब्लाक में बाल कल्याण संरक्षण समिति के सदस्यों के क्षमतावर्धन हेतु कार्यशाला वाराणसी -- विकासखंड चोलापुर में गुरुवार को विकासखंड के सभागार में प्रयत्न संस्था द्वारा केएनएच जर्मनी के सहयोग से संचालित सम्बल परियोजना के तहत जिला बाल संसद इकाई वाराणसी के सहयोग से बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्यों के क्षमता वर्धन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में यूनिसेफ से मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार अनिल कुमार द्वारा किशोर न्याय बालकों के देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 संशोधित 2021 के प्रावधानों के अंतर्गत बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी वाराणसी के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह द्वारा ब्लॉक एवं ग्राम स्तर की समिति की बाल संरक्षण विषय को लेकर बाल संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों व विधि विवादित बच्चों के प्रकरण में किस तरह से कार्यवाही करना है। बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल भिक्षावृत्ति,नशा मुक्ति, विद्यालय ड्रॉप आउट, संबंधित विषय को ग्राम स्तर की समिति के बैठक में शामिल किए जाने पर विस्तार से जानकारी दी गई। संरक्षण अधिकारी शिखा सिंह ने बाल संरक्षण हेतु विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विशेष जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने ब्लॉक को बाल समस्या हितैषी बनाए जाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति एवं विभाग को संवेदनशीलता से कार्य करते हुए अंतिम बच्चे तक योजनाओं की उपलब्धता सूनिश्चित किए जाने हेतु आवाहन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम सभी अपने-अपने दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे तो कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा। प्रयत्न संस्था से परियोजना अधिकारी सोनू गौड़ एडवोकेसी ऑफिसर सुंदर सिंह ने संस्था एवं परियोजना के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। इस कार्यशाला में सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण, वन स्टाफ केंद्र की सेंटर मैनेजर पूजा सिंह, समस्त ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी सहित 32 लोगों की उपस्थिति रही। प्रयत्न संस्था से टीम में प्रज्ञा राज, अनन्या दास, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार एवं राहुल यादव उपस्थित रहे।फोटो -04- दर्शकों को सम्बोधित करती संरक्षण अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें