बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र संबलपुर बाड़ क्षेत्र का औचक निरीक्षक किया। और आवश्यक दिशा निर्देश दीजमानियां। प्रभावित क्षेत्र संबलपुर कला का रविवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सबलपुर बाढ़ से पशुपालक वापस गांव में जानवर ले जा रहे हैं लगभग 200 जानवर रहे। बताया जा रहा है। कि सबलपुर बाढ़ में लगभग 5000 जानवर पाए गए। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तहसील क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। और बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। समय समय पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया से लेकर तहसीलदार राम नारायण वर्मा लगातार बाढ़ क्षेत्र गांवों का निरीक्षण कर रहे है। जिसमे सबलपुर बाड़, आदि गांव कीसुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा गांवों में आवागमन के रास्तों ग्रामीणों और पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने ग्रामीणों और पशुओं के लिए चारा, पानी और दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि बाढ़ की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत केंद्र स्थापित किए हैं, जहां आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जैसे कि दवाएं, पीने का पानी और खाद्य सामग्री। वर्मा ने बताया कि लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। तहसील प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की है। कुल मिलाकर तहसील प्रशासन ज़मानिया में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। और बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें