*गाजीपुर में गूगल मैप ने गुमराह किया सब्जी व्यापारी को, बंद रेलवे फाटक से टकराकर पिकअप क्षतिग्रस्त, दो लाख की सब्जी बर्बाद *गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर-आजमगढ़ राजमार्ग स्थित बंद रेलवे फाटक पर अजीबोगरीब हादसा घटित हो गया। घटना में सब्जियों से लदी एक पिकअप वैन गूगल मैप के निर्देशों के चलते बंद फाटक तक पहुंच गई और लोहे की हाइट गेज से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, जबकि गाड़ी में लदी करीब दो लाख रुपये मूल्य की सब्जियां सड़क पर बिखर कर बर्बाद हो गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के गोंडा निवासी पिकअप चालक संजय चौहान ताजी हरी सब्जियां लादकर गाजीपुर मंडी की ओर जा रहा था। संजय ने बताया कि वह गूगल मैप के माध्यम से रास्ता देख रहा था, जिसमें उसे दुल्लहपुर के पास गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग सीधा दिखाई दे रहा था। लेकिन हकीकत में, कुछ माह पूर्व रेलवे विभाग ने पुराने फाटक को बंद कर दिया है और पृथ्वीपुर के पास नया रेलवे फाटक बनवाकर दोनों ओर से नई सड़क जोड़ दी गई है।चालक को जब बंद पड़ा रेलवे फाटक दिखा तो उसने करीब 20 मीटर पहले ही ब्रेक लगाया, लेकिन ब्रेकर और गीली सड़क के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर फिसलती चली गई और रेलवे विभाग द्वारा लगाए गए लोहे के हाइट गेज से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी में लदी बैगन, गोभी, लौकी, प्याज, टमाटर, लहसुन, धनिया, मिर्च, पालक आदि सब्जियां सड़क पर बिखर गईं।घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक और खलासी को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।चालक संजय चौहान का कहना है कि इस हादसे में उन्हें करीब ₹2 लाख रुपये का सब्जी का नुकसान हुआ है और उनकी पिकअप भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है।सवालों के घेरे में गूगल मैप और प्रशासनिक अपडेटयह घटना न केवल गूगल मैप की त्रुटियों को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि नए फाटक और मार्ग परिवर्तन की सूचना अब तक डिजिटल मैप्स में अपडेट नहीं की गई है, जिससे अनजान राहगीरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।स्थानीय लोग और व्यापारी मांग कर रहे हैं कि प्रशासन द्वारा इस बदलाव की स्पष्ट सूचना संकेतक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें