*-- नवागत मण्डल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सम्भाला कार्यभार वाराणसी* --पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के नवागत मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार जैन ने सोमवार को अपना कार्यभार प्रदान कर लिया। इसके पूर्व आशीष जैन मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली उत्तर प्रदेश में मुख्य सामग्री प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। श्री जैन ने बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री सिविल इंजीनियरिंग से हासिल की है। आशीष जैन ने भारतीय रेलवे भंडार सेवा के माध्यम से 1995 में रेल सेवा में आए और प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरान्त अपने करियर की शुरुआत अप्रैल 1997 में सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक पश्चिम रेलवे के अजमेर से किया। तदुपरान्त आपने पश्चिम रेलवे के बड़ोदरा में सहायक सामग्री प्रबंधक, पश्चिम रेलवे मुंबई एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय में वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक, जनरल स्टोर डिपो/ रायपुर एवं उत्तर रेलवे नई दिल्ली शकूर बस्ती में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक के पदों का बखूबी निर्वहन किया है। इसके पश्चात आपने रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर निदेशक आईसी के विशिष्ट पद पर 05 वर्ष तक सफलतापूर्वक कार्य किया है। इसके पश्चात आपने उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, तथा रेलवे बोर्ड में डायरेक्टर रेलवे स्टोर एवं केंद्रीय कार्यशाला आधुनिकीकरण संगठन नई दिल्ली में मुख्य सामग्री प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर उल्लेखनीय कार्य किया है।श्री आशीष जैन को सामग्री प्रबंधन एवं सामान्य प्रशासन में कार्य करने का विशेष अनुभव है। आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं।नवागत मण्डल रेल प्रबंधक आशीष जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें