सीडीओ के निर्देश पर सेवापुरी के ओदरहा में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देश पर विकासखण्ड सेवापूरी के ग्राम पंचायत ओदरहा में सोमवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस ग्राम चौपाल में अंत्योदय पात्र गृहस्थी योजना 06, को चिन्हित कर पंजीकरण की कार्रवाई की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 03, फॉर्मर रजिस्ट्री 04, वृद्धा पेंशन के 01,पीएम सुरक्षा बीमा योजना के 01, विधवा पेंशन के 02, आयुष्मान कार्ड के 12, लाभार्थियों का पंजीकरण कर संतृप्त करने की कार्यवाही की गई।इस ग्राम चौपाल में 79 व्यक्तियों का जनरल स्वास्थ्य परीक्षण,50 व्यक्तियों का गैर संचारी रोग परीक्षण,08 व्यक्तियों की टीबी टेस्टिंग किया गया। इसी तरह से ग्राम पंचायत भगौतीपुर में अपरान्ह 2:00 बजे से 5:00 बजे तक ग्राम चौपाल आयोजित की गई। जिसमें अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के 08, पीएम किसान सम्मान निधि के 01, फसल बीमा के 12, वृद्धा पेंशन के 02, पीएम सुरक्षा बीमा योजना के 03, आयुष्मान कार्ड के 10, निराश्रित विधवा के 02, सीएम युवा योजना के 05, दिव्यांग उपकरण के 01 लोगों को पंजीकृत कर संतृप्त करने की कार्यवाही पूरी की गयी। इस चौपाल में जनरल स्वास्थ्य परीक्षण 30 लोगों का, गैर संचारी रोग परीक्षण 30 लोगों का, टीवी टेस्टिंग 6 लोगों का किया गया। चौपाल में ग्राम विकास, कृषि विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक, उद्योग विभाग, आपूर्ति विभाग सहित समस्त विभागों के स्टाल लगाए गए थे। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं विकास एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।-पंजीकरण कराते क्षेत्रीय लोग, राजेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें