डिजिटल अरेस्ट करके 1.10 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन हुए गिरफ्तार कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल व सिमकार्ड,एटीएम कार्ड नगदी समेत किया बरामद वाराणसी -- आवेदक महेश प्रसाद पुत्र जानकी दास निवासी यश विहार कॉलोनी ग्राम लठिया वाराणसी के साथ साइबर ठगों द्वारा की गयी 1.10करोड़ की ठगी होने पर दी गयी तहरीर पर घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.व अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले गैंक के सरगना सहित तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन,, सिम कार्ड व नगदी आदि बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के नाम क्रमशः सुमित गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम गुप्ता निवासी 502 बक्शीपुर साहू टोला निकट जुबली सिनेमा गोरखपुर, दूसरे का उत्कर्ष वर्मा पुत्र ओमकार वर्मा निवासी मिदानिया सैधरी जनपद लखीमपुर खीरी और तीसरे का अरविंद कुमार वर्मा पुत्र सर्वानंद निवासी फ्लैट नंबर 405 पांचवा तल शाहवेरी सृष्टि अपार्टमेंट गौतम बुद्ध नगर बताया गया। पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. द्वारा तीनों अभियुक्तों को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा आम लोगों को पैसे आदि का लालच देकर उनका बैंक खाता विभिन्न बैंकों में खुलवाया जाता है तथा इन बैंक खातों में क्रेडिट धनराशि का कुछ भाग भी खाताधारक को दिया जाता है। खाता खुलवाने के बाद इन बैंक खातों की संपूर्ण किट अपने पास ले लिया जाता है। उसके बाद इन खातों में साइबर अपराधियों द्वारा अपने विदेशी साथी अपराधी के साथ मिलकर डिजिटल अरेस्ट तथा इन्वेस्टमेंट से संबंधित ठगी की गई धनराशि को उक्त बैंक खातों में मंगवाया जाता है। फिर इन पैसों को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करते हुए कैश निकाल दिया जाता है। तथा अपने साथी विदेशी साइबर अपराधियों को इन पैसों के बदले अपना कमीशन काटते हुए डालर में पेमेंट कर दिया जाता है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को भा0 द0 वि0 की धारा 318(2),318(4)बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा, निरीक्षक भरत उपाध्याय, उ0 नि0 संजीव कनौजिया, उ0 नि0 आलोक रंजन, क.आ. ग्रेड बी/ एएसआई श्याम लाल गुप्ता, हे0 का0 रजनीकांत, हे0का0 गोपाल चौहान, हे0का0 गौतम कुमार, हे0 का0 गणेश जी,हे0का0 का0चन्द्रशेखर यादव, का0 पृथ्वीराज सिंह, मनीष कुमार सिंह, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार यादव, बृजेश कुमार, त्रिलोकी कुमार, रविंद्र यादव, हे0का0 महिला पुनीता यादव व विजय कुमार शामिल रहे।-ठगो को पेश करते डीसीपी अपराध, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मुख्यालय वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें