मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी चौकी क्षेत्र के जोपा गाँव में रविवार को एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह एवं दल बल के साथ छापा मारा। घाट पर मचे वाहनों के भगदड़ में बालू मैं फंसने पर बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। जिसे जेसीबी के सहारे बालु से निकलवा कर टीम ने कब्जे में लिया। छापेमारी के चलते खनन व परिवहन में लिप्त माफियाओं में खलबली मच गई। अधिकारियों ने दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया। एक रिपोर्टVo 1: खनन अधिकारी के बड़े बाबू दीपक ट्रैक्टर चलाकर गैपुरा चौकी तक ले गए। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि जोपा व कछुआ सेंचुरी गोगाँव ग्राम में अवैध खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। खनिज अधिनियम के तहत बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली सीज कर गैपुरा चौकी पुलिस को सौंप दिया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि क्षेत्र में खनन की मिल रही शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा । गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bite 1: गुलाब चन्द्र, एसडीएम, सदर,, गुफरानअहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर,
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें