शनिवार से लेकर रविवार की सुबह दोपहर बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं में काफी रोष। जमानियां। सलीम मंसूरी संवाददाता,नगर कस्बा में शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह से लेकर दोपहर तक भीषण प्रचंड गर्मी में विद्युत आपूर्ति में अनियमितता को लेकर उपभोक्ताओं में काफी गुस्सा है। भीषण और प्रचंड गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के साथ-साथ नियमित आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। इससे न केवल घरेलू जीवन प्रभावित हो रहा है। बल्कि व्यावसायिक गतिविधियाँ भी बाधित हो रही हैं। विद्युत आपूर्ति में अनियमितता के कारण गर्मी में बढ़ी हुई मांग।बताया जाता है। कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है। जिसके कारण अक्सर आपूर्ति में कमी हो जाती है। लो वोल्टेज नगर के ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या होती है। बार-बार बिजली का गुल होना या ट्रिपिंग भी एक आम समस्याहो गई है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलने पड़ रही है। घरों की महिलाओं को खासकर भोजन बनाने के साथ अन्य जरूरी कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित एक जटिल और गंभीर समस्या बन चुकी है। जिसको लेकर वृद्ध गिरजा शंकर आर्य उर्फ पोतन शाह, मोहन सेठ, सूर्यदेव आर्य, गुलाब सेठ, गजानंदन सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना रहा कि प्रचंड भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति नहीं होना एक गंभीर समस्या बन चुकी है। जब जब गर्मी का मौसम आता है। बिजली आपूर्ति की दुर्व्यवस्था के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। जैसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही एवं रखरखाव के कारण ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित होती है। बिजली गुल होने से पानी की मोटरें नहीं चल पाती हैं। जिससे पेयजल की आपूर्ति बाधित होती है। इसके साथ ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण व्यवसायिक गतिविधियाँ भी प्रभावित होती हैं। जिससे आर्थिक नुकसान के साथ साथ जीवनशैली प्रभावित होता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि गर्मी में पंखा कुलर की सख्त जरूरी पड़ती है। लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं होने से पंखे, कूलर, एसी आदि नहीं चल पाते है। जिससे गर्मी में लोगों को बहुत परेशानी होती है। शिकायत करने के बाद अधिकारी फोन नहीं उठाते है। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं में विद्युत आपूर्ति विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों ने नियमित और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। इस लिए विद्युत विभाग को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करने चाहिए। क्षमता से अधिक भार वाले ट्रांसफार्मर को बदलने या उनकी क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है। बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। गिरजा शंकर आर्य ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। और उनका तुरंत समाधान किया जाना चाहिए।विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि बिजली जाने पर लोगों को कम से कम परेशानी हो। फोटो
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें