शनिवार, 21 जून 2025
*श्याम बिहारी बने प्राथमिक शिक्षक संघ चोपन के ब्लॉक अध्यक्ष* राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र शाखा की तरफ से “सात सदस्यीय चयन समिति” के द्वारा विकास खंड चोपन के बी आर सी स्थित यूपीएस बिल्ली मारकुंडी के प्रांगण में शुक्रवार को ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव/गठन प्रक्रिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि की भूमिका में शिक्षक नेता रविन्द्र नाथ चौधरी ने मां वीणापाणि के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। वाणी वंदना राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी की सहायक अध्यापिका सुमन सिंह ने किया। उपस्थित शिक्षक नेताओं में रणजीत कुमार सिंह, अजय कुमार कुशवाहा, राधेश्याम भारती आदि ने संगठन के विस्तार और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी के मुख्य पांच पदों पर गठन का कार्य आरम्भ किया। इसमें सहायक अध्यापक श्याम बिहारी ‘मधुर’ को चयन समिति द्वारा सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया । वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शिशुपाल भास्कर, महामंत्री संध्या साइन, संयुक्त मंत्री रुद्र प्रसाद और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार का चयन कर सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शिक्षक और शिक्षा के क्षेत्र में संगठन द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। उक्त आशय की जानकारी जिला महामंत्री रविंद्र नाथ चौधरी ने दी है।धीनू की रिपोर्ट सोनभद्र
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.