Top News

वाराणसी राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट धनराज पिल्लै ने खिलाड़ियों को दिया किटवाराणसी -- चार बार के ओलंपियन और पद्मश्री धनराज पिल्लै ने ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी के सभी 80 खिलाड़ियों लड़के और लड़कियों को मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे विवेक एकेडमी मैदान हरहुआ में किट वितरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल का टिप्स दिया। धनराज पिल्लै ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि खिलाड़ी गरीब घर से ही पैदा हुए हैं। मेरे पास भी खाने का पैसा नहीं था लेकिन खेलने का जुनून था और देश के लिए कुछ करने की जिद सवार थी। इसलिए यहां ओलंपियन राहुल सिंह और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतनाम वत्स जो आपको सिखा रहे हैं, उनको ध्यान से सीखो और दिल लगाकर मेहनत करो। ये इनका अनुभव ही आपको ऊपर ले जाएगा। राहुल आज इसी गरीबी से उठकर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर बने हैं। ललित उपाध्याय इसी गरीबी से उठकर डीसीपी बने हैं। आप लोगों में से कोई भी बन सकता है। सिर्फ कड़ी मेहनत ही रंग लाती है। इस अवसर पर गौरीशंकर सिंह, ओलंपियन राहुल सिंह सतनाम वत्स, अरुण सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव, सतीश सिंह, राम ललित सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।फोटो -04- खिलाड़ियों को नि:शुल्क किट देते धनराज पिल्लै

Post a Comment

और नया पुराने