Breaking

शुक्रवार, 20 जून 2025

मौसम में बदलाव होते ही प्लास्टिक तिरपाल की बिक्री बढ़ गई है। जमानियां। मौसम में बदलाव होते ही प्लास्टिक तिरपाल की बिक्री बढ़ गई है। बारिश या तेज़ हवाओं के मौसम में लोग अपने सामान, फसलों, या निर्माण स्थलों को बचाने के लिए तिरपाल का लोग उपयोग करते हैं। एन एच 24 सड़क पटरी किनारे प्लास्टिक तिरपाल बेचने वालों दुकानदारों का कहना रहा कि मौसम में परिवर्तन और प्लास्टिक तिरपाल की बिक्री की शुरुआत हो गई। जरूरत मंद ग्राहकों के आने जाने का सिलसिला जारी हो गया है।प्लास्टिक तिरपाल दुकानदार शाहिद जमाल, बेलाल अहमद, जमाल अहमद, कमाल अहमद सहित आदि लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में प्लास्टिक तिरपाल का उपयोग पानी से बचाने के लिए किसानों से लेकर छोटे छोटे दुकानदारों स्तेमाल करते है। और तेज़ हवाओं में तिरपाल का उपयोग सामान या निर्माण सामग्री को उड़ने से बचाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही गर्मियों में तिरपाल का उपयोग धूप से बचाने के लिए किया जाता है, प्लास्टिक तिरपाल की बिक्री जहाँ कृषि और निर्माण गतिविधियाँ महत्वपूर्ण हैं। इन गतिविधियों में प्लास्टिक तिरपाल का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है। जब भी मौसम में बदलाव होता है। तो लोग अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुसार तिरपाल खरीदते हैं। 50.65.30 रुपया मीटर के हिसाब से बिक्री किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक तिरपाल का उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है, जैसे: सामान को ढकना, सामान को धूल, बारिश और अन्य पर्यावरणीय कारकों से बचाने के लिए। इसके साथ निर्माण सामग्री और उपकरणों को मौसम से बचाने के लिए। अस्थायी छत को बारिश या धूप से बचाने के लिए।जरूरत मंद लोग खरीदते है। शिविर लगाते समय तिरपाल का उपयोग जमीन को कवर करने और बारिश या धूप से बचाने के लिए किया जाता है। किसान धर्मराज सिंह कुशवाहा, संसार सिंह, जितेंद्र सिंह, जहांगीर खान, राजू रतन सिंह, हाजी तबस्सुम सिद्दीकी, मोहम्मद आवाज सिद्दीकी, डब्बू कुशवाहा, सत्य प्रकाश मौर्य सहित आदि किसानों का कहना रहा कि मौसम में बदलाव होते ही प्लास्टिक तिरपाल की खरीदारी के लिए प्लास्टिक तिरपाल दुकान पहुंचकर खरीदना पड़ता है। क्योंकि अनाज फसलों, और निर्माण स्थलों को मौसम के खतरों से बचाने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.