4-- पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी की प्रान्तीय बैठक 21 अगस्त को लखनऊ में वाराणसी -- पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक 21 अगस्त को प्राथमिक शिक्षक भवन रिसालदार पार्क लखनऊ में आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रांतीय, मंडलीय और जनपदीय पदाधिकारी का भाग लेना अनिवार्य किया गया है। उक्त जानकारी समिति के प्रांतीय प्रवक्ता राम अवतार यादव ने सोमवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी के अलावा मंडल और जनपद के अध्यक्ष एवं महामंत्री का प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। बैठक में पुरस्कृत शिक्षकों की कुल मांगों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष बीएन खरे करेंगे।प्रान्तीय महामंत्री ऋषिपाल सिंह द्वारा पुरस्कृत शिक्षकों की कुल 8 मांगों को चर्चा के लिए बैठक में रखा जाएगा। इन मांगों में प्रमुख मांग यह होगी की यात्रा के दौरान पुरस्कृत शिक्षक के साथ एक सहयोगी को जाने की अनुमति दी जाए। पुरस्कार के फलस्वरुप मिलने वाले प्रोत्साहन भत्ता को पूरे देश में एक समान किया जाए। कूपन के स्थान पर स्मार्ट कार्ड जारी करने पर चर्चा की जाएगी। स्मार्ट कार्ड बनने तक निशुल्क यात्रा कूपन जनपद स्तर पर जारी करने के मुद्दे पर चर्चा होगी। बैठक में इस माह सरकार को दिए जाने वाले ज्ञापन पर भी विचार विमर्श होगा। रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा के लिए मिलने वाले दो-दो सौ किलोमीटर के कूपन को 50 और 100 के खंड में करके जारी किया जाए। इससे पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को यात्रा के दौरान दूरी के अनुसार कूपन देने की समस्या का समाधान होगा। पुरस्कृत शिक्षकों को साल भर में रोडवेज बस से यात्रा करने के लिए 4000 किलोमीटर दूरी तक के लिए विभाग द्वारा कूपन जारी किया जाता है। इसके लिए 10 किलोमीटर 25 किलोमीटर 50 किलोमीटर 100 किलोमीटर और 200 किलोमीटर का छपा कूपन दिया जाता है। परिवहन मंत्री से 200 किलोमीटर के छपे कूपन को दो खण्डों 50 और 100 किलोमीटर में छपवाकर जारी करने की मांग पर भी चर्चा होगी। इस संबंध में परिवहन मंत्री को पूर्व में ज्ञापन भी दिया जा चुका है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें