Top News

वाराणसी संवाददात दिव्य प्रकाशा गुप्ता विषय:- पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की गई, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*▶️ पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस ऑफिस का किया गया निरीक्षण, लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के दिये गये निर्देश।▶️ पुलिस कार्यालय में चल रहे नवीकरण के कार्यों का निरीक्षण कर रीडर कार्यालय को आदर्श रूप में विकसित किये जाने हेतु किया गया निर्देशित, अन्य कार्यालयों के लिए बनेगा नज़ीर ।▶️ पुलिस कार्यालय में स्वच्छता को दें प्राथमिकता, अभिलेखों के सुरक्षित व व्यवस्थित रख-रखाव किये जाने हेतु किया गया निर्देशित, जो आने-जाने में बाधा उत्पन्न न करें । ▶️ पुलिस पेंशनर्स कार्यालय का निरीक्षण व मौजूद पेंशनर्स के साथ वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण एवं पेंशनर्स कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।▶️ पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मी अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें एवं वृद्ध, असहाय व दिव्यांगजन की सुविधाओं के दृष्टिगत उनके वाहनों को कार्यालय तक आने हेतु निर्देशित किया गया । आज दिनांक 10.06.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर प्रधान लिपिक कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं के निस्तारित व लम्बित प्रकरणों के संबंध में समीक्षा की गयी । इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाए एवं डीसीपी (मुख्यालय) द्वारा इस सम्बन्ध में साप्ताहिक समीक्षा की जाए । उक्त समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री शिवहरी मीना, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध/लाइन) श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/सम्बन्धित शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने