काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के पावन पर्व पर गंगा समग्र कार्यकर्ताओं ने की घाटों की सफाई वाराणसी -- मां गंगा और उनकी सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सतत क्रियाशील संगठन गंगा समग्र के काशी जिले के कार्यकर्ताओं ने आज शूलटंकेश्वर स्थित मां गंगा के घाट की सफाई, मां गंगा का पूजन, आरती और पर्यावरण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त पीपल के वृक्ष का रोपण किया। इस कार्यक्रम में कुटुंब प्रबोधन काशी दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं द्वारा भागीदारी किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि समूची मानवता की रक्षा के लिए मां गंगा और उनकी सहायक नदियों में जल की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही उनकी निर्मलता और अविरलता अत्यंत ही आवश्यक है। मां गंगा और उनकी सहायक नदियों, तालाबों और कुण्डों से ही भूगर्भ जल का संभरण और पोषण होता है। इस मौके पर संयोजक चंद्र प्रकाश ने कहा कि काशी जिला गंगा समग्र का एक विकसित जिला है। सभी आयाम प्रमुख और खंड संयोजक अब इसे पूर्ण विकसित बनाने, खंड की टोलियां गंगा ग्रामों की समितियां और जिलों में समस्त आयामों के टोली का गठन 15 जुलाई के पूर्व पूर्ण कर लें। इस मौके पर गंगा समग्र के सभी कार्यकर्ताओं ने मां गंगा उनकी सहायक नदियों और पर्यावरण की संरक्षण हेतु संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा समग्र काशी जिले के जिला संयोजक धर्मेंद्र जी ने किया। इस अवसर पर काशी जिले के संघचालक शशि भूषण, शूलटंकेश्वर नगर के संघचालक गणपति तिवारी, पूर्व सह संघ चालक नारायणी सिंह, रणजीत सिंह, उमेश सिंह, राज नारायण पटेल, अंबरीश उपाध्याय, रमेश सिंह, रीना पांडे, अशोक सिंह, भगत राम यादव, अमन पांडे, टुन्नू सिंह, चेतनारायण, देवेंद्र उपाध्याय, दिवाकर सिंह, आनंद सिंह, अजय उपाध्याय, संदीप पटेल, सचिन उपाध्याय, अतुल उपाध्याय, प्रवेश दुबे, भानु भूषण पांडे, बबलू मिश्रा, रजनीकांत रिंकू, आर्यन सनातन, आशीष विश्वकर्मा, बिरजू राय, प्रदीप विश्वकर्मा, अनंत पटेल आदि उपस्थित रहे।फोटो -03-घाट पर पूजा अर्चना करते गंगा समग्र कार्यकर्तागण
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें