Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता, विश्व हिन्दू महासंघ ने योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।वाराणसी -- विश्व हिंदू महासंघ (भारत) द्वारा रामापुरा स्थित एक नीजी होटल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ के तस्वीर पर माल्यार्पण व उनके सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कराया गया। महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर रामनामी अंगवस्त्रम भेंटकर व संघ का बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पूरे जनमानस को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने तथा योगी जी के विचारों को आत्मसात करने के लिए कहा गया। जिससे हिंदू समाज मजबूत हो सके। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा अपने अध्यक्षीय सम्बोधन के बाद को संगठन विस्तार हेतु वाराणसी जनपद में नव नियुक्तियां भी की गई। जिसमें वाराणसी जिला अध्यक्ष के पद पर नरेंद्र सेठ, महानगर अध्यक्ष के पद पर राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार राय को चुना गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, अरुण सिंह साधू(कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष), प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, चंदन तिवारी, एवं रमेश यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन व देखरेख वाराणसी मीडिया प्रभारी तथा वरिष्ठ नेता संतोष सिंह ने किया मंचासीन विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी

Post a Comment

और नया पुराने