Top News

*आदिवासी विकास समिति के प्रतिनिधि आशीष पटेल क़ो जाति प्रमाण पत्र संबंधी ज्ञापन सौपा*काशी दीप विजन मिर्जापुर,गोंड जनजाति के साथ सक्षम अधिकारियों द्वारा भेद-भाव गोंड जनजाति का जाति प्रमाण पत्र तहसीलदारो द्वारा न दिये जाने के कारण आदिवासी विकास समिति के प्रतिनिधि आज माननीय आशीष पटेल (M.L.C) मंत्री जी से मुलाकात कर अपनी समस्या के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया माननीय मंत्री जी ने जिलाधिकारी महोदय को निर्देशित करते हुए पत्र लिखा। जिलाधिकारी द्वारा बार-बार आदेश के बाद भी तहसीलदार चुनार, मढ़िहान व लालगंज के तहसीलदार मनमानी कर रहे है इनके द्वारा अभी तक एक भी गोड जाति के सदस्यों को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया जबकि तहसीलदार सदर द्वारा पचासी की संख्या में जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। गोंड जाति के सदस्यों द्वारा समस्त साक्ष्य, परिवार रजिस्टर, नागरिक रजिस्टर, विभिन्न वर्षों की खतौनी की नक्ल, पूर्व का बना अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र व टी०सी० में स्पष्ट रूप से गोंड अंकित होने के बाद भी सैकड़ो आवेदन पत्र निरस्त कर दिये गये है। मंत्री जी के कार्यालय पर निम्न स्वजाति बन्धु उपस्थित हुए। जो निम्न है अमरनाथ गोंड, रमेश कुमार गोंड, रामेश्वर गोड, माया प्रसाद गोंड, रवि शंकर गोंड, प्रसाद गोंद, अजय कुमार गोंड, चन्दपति गोंड, अशोक कुमार गोंड, महेन्द्र प्रसाद गोंड, लाल बहादुर गोंड, लक्ष्मण प्रसाद गोंड, कल्पनाथ गौड इत्यादि।सेवा में माननीय आशीष पटेल जी (MLC) कृपया जाचोपरांत नियमानुसार मंत्री तकनीकी शिक्षा विभाग जाति प्रमाण पत्र उपभोक्ता संरक्षण जारी करने का कष्ट कटाभार एवं माप विभागआशीष उत्तर प्रदेश, लखनऊ प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोका मामलेविषयः- मिर्जापुर जनपद में निवासरत गोड जाति को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र दिलीन के संबंध में सादर अवगत करना है कि जनपद में गोड जनजाति भारी संख्या में निवास करती है। वर्तमान समय में सक्षम अधिकारियों द्वारा गौड जाति के सदस्यों को गोंड अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र देना बंद कर दिया गया है जिससे गोंड समाज का संपूर्ण विकास अवरुद्ध हो गया है। साथ ही अस्तित्व समाप्त होने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। सक्षम अधिकारी शाशनदेशों का उल्लंघन व अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं। हमारे आवेदन पत्रों को मनमानी तरीके से निरस्त किया जा रहा है। अतः आप महोदय से सादर अनुरोध है कि गौड जनजाति जो कि गरीब व भूमिहीन है, उनके समस्यायों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए जनपद के चारों तहसीलदारों को गोंड अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए निर्देशित करने की आदेश पारित करें, ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह की रिपोर्ट मिर्जापुर

Post a Comment

और नया पुराने