Top News

काशी दीप विजनं संवाददाता रेशमा चौहान वाराणसी हीट वेव से बचाव हेतु बांटी निशुल्क होम्योपैथिक दवावाराणसी आज दिनांक 23 मई। सामाजिक संस्था प्रबुद्धजन काशी न्यास द्वारा यातायात पुलिस लाइन में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम कर हीट वेव से बचाव एवं उपचार हेतु पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों सहित क्षेत्रीय लोगों को निशुल्क होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर नेहा गुप्ता एवं डॉ मनीष पांडे ने आगामी 25 मई से 2 जून तक नौतपा सहित हीट वेव के प्रभाव से बचाव एवं उपचार के लिए होम्योपैथिक दवा ग्लोनाइनम 200 को अत्यंत कारगर बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि खूब नींबू पानी पिए अधिक से अधिक छाछ का प्रयोग करें।इस समय ढीले एवं हल्के रंग के कपड़े पहनना फायदेमंद है। इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सर्वजीत शाही, नंदलाल यादव ,देव कुमार राजू ,रितेश श्रीवास्तव, विवेक कपूर, सिद्धार्थ तिवारी,अमरदीप सिंह आदि लोगों ने सहयोग किया। संस्था अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह गौतम ने पुलिस अधिकारियों सहित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने