Top News

अवैध मिट्टी के खनन पर रोक लगाने में प्रशासन मुस्तैद जमानियां। संवाददाता सलीम मंसूरी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। तहसील प्रशासन लगातार मिट्टी खनन माफियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रतिदिन कार्यवाही कर रहे है। इसके बाद भी खनन माफिया बेखौफ होकर रात के अंधेरे में मिट्टी भरकर ले जा रहे हैं। जिसको लेकर जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन में तथा उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के कुशल निर्देशन में शनिवार को क्षेत्र के खजुआ, देवरिया में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन जिसे रोकने के लिए तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, राजस्व कर्मी अरुण कुमार सिंह के साथ अन्य राजस्व कर्मी टीम में शामिल होकर ट्रैक्टर के साथ रैपर पकड़ कर सीज की कार्यवाही किया। है। बताया जाता है। कि परमिशन के नाम पर राजस्व विभाग को चूना लगाया जा रहा है। अधिकारियों के के संज्ञान में होने के बाद भी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। जिसके कारण लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से मिट्टी का करण किया जा रहा है। प्रश्न उठता है। कि परमिशन होने की बात करते है। फिर रात के अंधेरे में क्यों दौड़ रहे हैं खनन सामग्री से भरे वाहन। और इसके साथ ही क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। किस को खेत से हावड़ा के द्वारा मिट्टी उठाने की परमिशन दी जा सकती है लेकिन जेसीबी से खनन किया जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन रोकने के साथ माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए धड़ पकड़ की कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध मिट्टी खनन नहीं होने दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने