सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरूईन पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए कम मरीज आने के कई कारण हो सकते हैं। जमानियां। संवाददाता सलीम मंसूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरूईन पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए कम मरीज आने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ कारण हैं। जैसे कि लोगों को इस केंद्र की जानकारी न होना। इस केंद्र पर एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में जागरूकता की कमी, या फिर इस केंद्र पर पहुंचने में होने वाली कठिनाइयां का सामना करना हो सकता है। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जहां प्रतिदिन 30,40 मरीज एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर भरपूर सुविधाएं होने के बाद भी प्रतिदिन 10 से लेकर 12 मरीज ही पहुंचते है। जिसका मुख्य कारण यह हो सकता है। कि लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन में एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में नहीं जानते हो सकते हैं। कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर भी एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध रहता है। इसके लिए मरीजों अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा व्यापक रूप से प्रचारित करना चाहिए। ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को मालूम हो सके। कि इस केंद्र पर भी एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जाता है। इसके लिए विभाग के द्वारा जागरूकता की कमी है। इस लिए लोगों को रेबीज और एंटी रेबीज इंजेक्शन की आवश्यकता के बारे में पर्याप्त जागरूकता किया जाना चाहिए। बता दें कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है। और तुरंत एंटी रेबीज इंजेक्शन लेना महत्वपूर्ण है। इस लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरूईन पहुंचकर जानलेवा बीमारी से रोकधाम के लिए एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। इस संबंध में अधीक्षक डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज मरीजों को इंजेक्शन लगाया जाता है। मरीजों में जागरूकता नहीं होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर कम मरीजों की संख्या रहता है। उन्होंने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते है। इसके लिए जागरूक अभियान के तहत लोगों को बताया जाएगा किसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन में एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में प्रचार-प्रसार करना कराया जाएगा।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें