काशी दीप विजन संवाददाता सनी कुमार आज दिनांक २४ मई को इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन बनारस शाखा ने तिरंगा यात्रा (शौर्य यात्रा)बहुत ही उत्साह एवं उमंग के साथ निकाला ,यह विशेष यात्रा काशी विद्यापीठ से निकल कर सम्पूर्णानन्द संस्कृति विश्वविद्यालय में जाकर समाप्त हुई,शाखा के अध्यक्ष डॉ एस पी सिह ने चिकित्सकों का धन्यवाद दिया तथा कहा कि इस शोर्य यात्रा से चिकित्सक समुदाय में राष्ट्रीयता की भावना और प्रबल हुई,शाखा सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने भारत सरकार और अपने काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक कदम और प्रयास को नमन किया तथा कहा कि हमेशा हमारे चिकित्सक अपने प्रधानसेवक के साथ साथ खड़े रहेंगे ,इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यदि आवश्यकता भविष्य में पड़ती है तो हम सभी चिकित्सक बार्डर पर एक निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगा कर अपने सैनिकों का स्वास्थ्य समस्या देखेंगे ,इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजीत सहगल ,डॉ कुशुम चन्द्रा,डॉ आनन्द शर्मा ,डॉ अशोक राय ,डॉ बेला सहगल ,डॉ अतुल सिह ,डॉ राहुल चन्द्रा,डॉ देवेश पाण्डेय सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे!
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें