Top News

काशीदीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट दिनांक:24.05.2025 दिन:शनिवार1-- 28वीं अन्तर वाहिनी हाकी प्रतियोगिता-2025 का हुआ भव्य शुभारम्भ वाराणसी -- एस्ट्रो ट्रफ हाकी ग्राऊण्ड बीएचयू में 28 वीं अंतर वाहिनी हाकी प्रतियोगिता- 2025 का भव्य शुभारम्भ शनिवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रामनगर पीएसी वाहिनी के सेनानायक डॉक्टर अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) उपस्थित रहे।सहायक सेनानायक ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सेनानायक डॉक्टर अनिल कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने टीम मैनेजर से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। फिर प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी टीमों द्वारा मार्च पास कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेनानायक डॉक्टर अनिल कुमार पांडे आईपीएस द्वारा सभी टीमों को शुभकामनाएं दी गयी और हाकी के संबंध मे विशेष वक्तव्य भी दिया। तत्पश्चात प्रतियोगिता शुभारम्भ करने की घोषणा की गयी। उद्घाटन मैच 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ एवं 48वीं वाहिनी सोनभद्र के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। उद्घाटन मैच में काफी दिलचस्प मुकाबला रहा। कोई भी गोल नहीं किया गया। मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में 48वीं वाहिनी की टीम ने 4-1 से मैच जीत ली।दूसरा मुकाबला 4वीं वाहिनी प्रयागराज एवं 33 वीं वाहिनी झांसी के बीच खेला गया। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट कार्नर से हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज की टीम ने 3-1 से मुकाबला जीत ली। इस प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की कुल दस टीमें(4वीं,33वीं,37वीं,12वीं, 34वीं, 42 वीं,39वीं,48वीं,20वीं,36वीं बटालियन) हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का समापन दिनांक 26 मई 2025 को होना प्रस्तावित है। मैच के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि के साथ खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया।इस अवसर पर सहायक सेनानायक राजेश कुमार,चिकित्सक डा. अबरार अहमद, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, खलनायक अजीत प्रताप सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, वाहिनी खेल अधिकारी संजय सिंह, एसक्यूएम राम सिंह, पीसी सर्वेश यादव, पीसी अंकित कुमार सिंह समेत समस्त टीम के कोच, टीम मैनेजर एवं खिलाड़ी भारी संख्या में उपस्थित रहे।फोटो -01-प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते सेनानायक

Post a Comment

और नया पुराने