काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी जमानिया स्वास्थ्य विभाग ने समर कैंप के माध्यम से छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करने का प्रयास किया। इसमें योग, खेलकूद, जीवन कौशल विकास, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को शिक्षित और जागरूक किया गया। जमानियां। स्वास्थ्य विभाग ने समर कैंप के माध्यम से छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के तहत जागरूक करने का प्रयास किया। इसमें योग, खेलकूद, जीवन कौशल विकास, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को शिक्षित और जागरूक किया गया। बताया जाता है। कि रविवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में समर कैंप के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक नीलम यादव, संगीता कुशवाहा आदि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, कुरीतियों और सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे में भी बताया गया। इस दौरान समर कैंप में छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कैंप में योग, ध्यान, खेलकूद, और विभिन्न प्रकार के शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही योग और ध्यान के सत्रों के माध्यम से बच्चों को मानसिक एकाग्रता और शारीरिक स्वास्थ्य के लाभों के बारे में जहां बताया गया। वहीं खेलकूद के माध्यम से बच्चों में शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा दिया गया। और टीम वर्क और सहयोग की भावना विकसित की गई। इस दौरान महिला चिकित्सक नीलम यादव, संगीता कुशवाहा ने बताया कि जीवन कौशल विकास के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, और सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे में भी सिखाया गया। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों के बारे में बताया गया। और उन्हें अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि समर कैंप में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। और उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस कैंप में छात्राओं को योगाभ्यास और स्वास्थ्य चिकित्सा कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। नीलम यादव ने बताया कि इस कैंप में छात्रों को खेल, व्यायाम, योग, और शैक्षिक भ्रमण सहित अन्य गतिविधियों में शामिल किया गया। कैंपों में बच्चों को खेलकूद, कला और विज्ञान की समझ के साथ सामुदायिक सहभागिता और बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया गया। यादव ने कहा कि कुल मिलाकर, समर कैंप छात्राओं को जागरूक करने और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही विभिन्न बीमारियों की रोकधाम के लिए दवाएं वितरण की गई। उक्त मौके पर प्रधानाचार्या सरिता जायसवाल के अलावा अन्य अध्यापिकाएं मौजूद रही।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें