Top News

गाजीपुर काशी दीप विजन, ब्यूरो चीफ सैयद अहमद अली *लोगों के दुःख-दर्द में काम आना ही सच्ची इंसानियत:* मानवता और सद्भावना हेतु समर्पित संस्था आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ग़ाज़ीपुर यूनिट की ओर से लगातार पांचवे शुक्रवार अर्थात बीती रात दिनांक 24 मई की रात 2025 को ग़ाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पूरे जनपद के दूर-दराज़ इलाको से आए मुसाफिरों,आगंतुकों और फुटपाथों पर जिंदगी गुजारने पर मजबूर लोगों को खाना खिलाया। कार्यक्रम संयोजक नजमुस्साकिब अब्बासी ने कहा कि लोगों के दुःख दर्द में काम आना ही सच्ची इंसानियत है और हमारा ये भी मानना है कि आड़े वक़्त काम आने का भी नाम इंसानियत है,ज़रूरत है कि आज कमज़ोर होती इंसानियत का हाथ थामा जाए,उसके सुख-दुःख में शामिल हुआ जाय। इसी क्रम में हम लोगों ने हर हफ्ते रेलवे स्टेशन पर ज़रूरतमंदों में खाना खिलाने का सिलसिला शुरू किया है। मआरिफ अब्दुल्लाह ने कहा कि हमें इंसानियत की खिदमत का जहाँ भी मौक़ा मिले उसे अपना सौभाग्य समझना चाहिए,इसलिए भोजन कराने वाली ये सेवा हम निरंतर करते आ रहे हैं। तारिक़ नसीम अब्बासी ने कहा कि हमारे समाज में माना जाता है कि इंसानों को रब की तरफ से जो सबसे बड़ी नेमत मिली है वह इंसानियत है,अगर ये नेमत और दौलत किसी को मिल गई तो वह सोसाइटी का सबसे धनवान आदमी माना जायेगा, इसलिए हम अपील करते हैं कि हम हर किसी के दुःख दर्द में काम आएं और आप सब गाज़ीपुर के वासी हमारे इस कारवां में शामिल हों। शाहनवाज सिद्दीकी ने कहा कि आज मानवता संकट में है तो ऐसे में ज़रूरत है कि समाज के बीच जाकर उनमें मानवता का संचार किया जाय और उनके दुःख-दर्द में शामिल होकर उनकी तकलीफों को दूर किया जाय अरमान अंसारी ने कहा कि आज समाज में जो विघटन और तोड़ है उसे जोड़ने के लिये मानवता के कार्यों से समाज को संबद्ध करना ज़रूरी है ताकि उनमें इंसानियत विद्यमान हो। मुहम्मद सैफ ने कहा कि परेशान हाल लोगों की सेवा करने से सच्ची ख़ुशी मिलती है इसलिए हम हर हफ्ते आकर इन बेसहारा लोगों को खाना खिलाते हैं और उनके दुःख दर्द को दूर करने का प्रयास करते हैं दानियाल अहमद ने कहा कि यदि हम लोग ऐसे ही निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते रहे तो एक दिन हम देश में एक बेहतर समाज की स्थापना करने में सफल होंगे। अच्छे लाल कुशवाहा ने मानवता को बढ़ावा देने के लिए ही हम लोगों ने भुखमरी से देशवासियों को निजात दिलाने के लिए ये अभियान शुरू किया है जो समाज को जोड़ने में मददगार साबित हो रहा है। इस मौके पर ऐसे लोगों से भी भेंट हुई जो हमारी सेवा से बेहद खुश दिखाई दे रहे थे और हमारी टीम में शामिल होकर आगे सेवा करने का वादा कर रहे थे।द्वारा जारी:-'नजमुस्साकिब अब्बासी नदवी'कार्यालय:ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ग़ाज़ीपुर यूनिट,शौकत मंज़िल,मियांपुरा,ग़ाज़ीपुर,यूपी 233001मो.9415887513 9044456660

Post a Comment

और नया पुराने