Top News

सावित्री व्रत के मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने गंगा में डुबकी लगाया। जमानियां। काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी सावित्री व्रत (वट सावित्री व्रत के मौके पर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी में सैकड़ों महिलाओं ने गंगा में डुबकी लगाई। बताया जाता है। की यह व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। यह व्रत सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा से जुड़ा है। जिसमें सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान को वापस पा लिया था। इस व्रत को ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत (बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखा करती हैं। ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि महिलाएं वट वृक्ष (बरगद का पेड़) की पूजा करती हैं। जो हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। तथा वट सावित्री व्रत पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। तथा यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। पांडेय ने आगे बताया कि यह व्रत दांपत्य जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए भी किया जाता है। यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा है। जो प्रेम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना गया है।

Post a Comment

और नया पुराने