कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव के सिवान में अवैध मिट्टी खनन पर जेसीबी सीज जमानियां संवाददाता सलीम मंसूरी जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश का पालन करते हुए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में तहसीलदार राम नारायण वर्मा, अरुण कुमार सिंह तथा राजस्व कर्मियों के साथ सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के बुढाडीह गांव स्थित सिवान में जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। जिसके बाद मौके पर तत्काल पहुंचकर चालक को पुलिस के हवाले और जेसीबी मशीन को पकड़ कर सीज की कार्यवाही किया गया। मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ राजस्व टीम द्वारा जेसीबी मशीन को सीज करने की कार्रवाई की। बताया जाता है। कि क्षेत्र में सरेआम जेसीबी मशीन के द्वारा अवैध अवैध मिट्टी खनन जोर शोर से चल रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा बार बार देते रहे। लेकिन कार्यवाही के नाम पर हिला हवाली किया जाता रहा। लेकिन सोमवार की सुबह बूढ़ाडीह गांव स्थित सिवान में जेसीबी मशीन के द्वारा अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, राजस्व कर्मी अरुण कुमार सिंह अन्य के साथ मौके पर पहुंचकर चालक और जेसीबी मशीन को पकड़ा। जिसके बाद चालक को पुलिस के हवाले और जेसीबी मशीन को सीज की कार्यवाही की गई। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कही भी अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने पर फौरन मौके पर पहुंचकर कार्यवाही किया जा रहा है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें