Top News

कूड़े और गंदगी के बीचोबीच फेंकी गई, स्टैचर लापरवाही को दिखाता है। जमानियां। काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही, दुर्व्यवस्था फैलने के कई कारण हैं। गंदगी कूड़े के ढेर के पास फैलने के कारण स्टैचर में जहां जंग लग रहा है। इतनी भीषण गर्मी में हैंड पंप खराब होने के साथ मरीजों के सामने शोपीस बना हुआ है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति कर्मचारियों के काम करने के तरीके में लापरवाही और सरकारी नीतियों का ठीक से पालन न करना पाया गया है है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल डॉक्टरों की तैनाती पुरुष 4, महिला चिकित्सक 3 इसके बाद भी घोर उदासीनता साफ साफ दिखाई देता है। लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा सुधार करने के लिए कार्यवाही करने के बजाए मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहते है। बताया जाता है। कि कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर और अन्य कर्मचारी नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं। जिससे मरीजों की देखभाल में कमी आती है। कुछ कर्मचारी मरीजों के इलाज में लापरवाही करते हैं। इसके साथ ही सही तरीके से काम नहीं करते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरकारी नीतियों और निर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है जिससे दुर्व्यवस्था फैलती है। और दुर्व्यवस्था के प्रभावमरीजों की देखभाल में कमी आ रही है। लापरवाही के कारण मरीजों को उचित देखभाल नहीं मिलती है। और उनकी स्थिति बिगड़ सकती है। जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट दिखाई दे रहा है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, व्यापार मंडल के स्टेशन बाजार के अध्यक्ष सतीश जायसवाल आदि ने बताया कि दुर्व्यवस्था के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है। जिनकाजन स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यचिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था के बारे में भलीभांति जानते हुए। कार्यवाही करने से पीछे हट रहे है। जिसका असर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दुर्व्यवस्था का स्वास्थ्य पर पड़ता है और लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि कर्मचारियों की अनुपस्थित कम करने के लिए सरकार को उचित नीतियां बनानी चाहिए। और उनका ठीक से पालन करना चाहिए।लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही और उदासीनता को दूर किए जाने के लिएकर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए सरकार को उचित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने चाहिए। ताकि उन्हें आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करने चाहिए। और सरकारी नीतियों का पालन करना। इस संबंध में केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल ने कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवस्था को संज्ञान में लेते के बाद फौरन स्टैचर की साफ सफाई कराने उसको वार्ड कक्ष में रखवाने के साथ खराब पड़े हैंड पंप की मरम्मत करवाने के लिए विभाग को लिखता लेटर।

Post a Comment

और नया पुराने