काशी दीप विजन संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी बीएचयू में सरकारी आवास में निजी ओपीडी संचालन का मामला, छात्रों ने की शिकायत**वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक सेवानिवृत्त डॉक्टर पर सरकारी आवास से निजी ओपीडी चलाने का गंभीर आरोप लगा है।विश्वविद्यालय परिसर के डॉक्टर कॉलोनी स्थित आवास संख्या A-6 में रह रहे सेवानिवृत्त डॉक्टर टीके दीक्षित पर आरोप है कि वे पिछले 18 महीनों से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रति मरीज 1000 रुपये लेकर निजी ओपीडी चला रहे हैं।शिकायत करने वाले शोध छात्र सत्यानारायण रघुवंशी और छात्र सौरभ राय ने आरोप लगाया है कि इस निजी ओपीडी के चलते बाहरी मरीजों की आवाजाही बढ़ गई है और आए दिन असामाजिक घटनाएं घटित हो रही हैं, जिससे छात्रावास क्षेत्र की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।छात्रों का कहना है कि संबंधित डॉक्टर ने प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्ति के बाद भी बीएचयू के सरकारी आवास में रहकर निजी कार्य किया है, जो विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन है।शोध छात्र का यह भी आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को पूर्व में भी इस विषय की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।छात्रों ने कुलपति, मुख्य प्रॉक्टर और स्टेट ऑफिस इंजीनियर को पत्माध्यम से मांग की है कि इस गतिविधि को तुरंत रोका जाए, अन्यथा वे छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इस पूरे मामले ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि बीएचयू प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें