जमानिया काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व केंद्र प्रभारी चिकित्सक रहे। रवि रंजन को भावभीनी विदाई दी गई।जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्व प्रभारी डॉ रविरंजन रहे। एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी गाजीपुर के सम्मान में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पर एक आयोजित स्वागत कार्यक्रम किया गया। जिसमें डॉ रविरंजन को माला पहनाकर स्वागत एवं साल देकर सम्मानित करते भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान धनंजय तिवारी (बेसिक हेल्थ वर्कर ऐसोशियन) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश साथ ही उपस्थित समस्त कर्मचारी गणों द्वारा माला पहनाकर व उपहार देकर उन्हें भावपूर्ण विदाई देकर सम्मानित किया गया। बताया जाता है। कि रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व केंद्र प्रभारीचिकित्साधिकारी रहे। डॉ रवि रंजन को गुलदस्ता और शाल ओढ़कर तथा बुकलेट भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान धनंजय तिवारी बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के साथ डॉ अमित चौरसिया, महेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह यादव के साथ स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ कर्मियों ने अपने अधिकारी को माला, गुलदस्ता भेंटकर भावभीनी विदाई समारोह में शामिल रहे। इस दौरान धनंजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व प्रभारी अधिकारी रहे, डाक्टर रवि रंजन एक सफल चिकित्सक के साथ मृदु भाषी और ईमानदारी कूट कूट कर भरी दिखाई देता रहा। उन्होंने कहा कि अमीर रहा हो चाहे गरीब सबका इलाज सफलता पूर्वक किया करते रहते। डाक्टर अमित चौरसिया ने बताया कि पूर्व अधिकारी के नेतृत्व काम करना बहुत आनंद मिलता रहा। मरीज कैसा भी रहा हो उसके इलाज के लिए पूरा समय देते रहे। इस लिए एक सफल केंद्र प्रभारी चिकित्सक रहे। उक्त मौके पर हीरालाल, संजय यादव, कमला यादव, पुष्पा यादव, भास्कर सहित आदि स्टाफ नर्स और अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें