Top News

आरोग्य मेले में पहुंचे 50 से अधिक मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी जमानिया आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। जिसके बाद चिकित्सक डॉ अमित चौरसिया द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 50 से अधिक मरीजों का इलाज किया। बताया जाता है। कि रविवार को आयोजित मेले में 50 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपना इलाज कराया। जिनमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज शामिल रहे। इस दौरान केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल बराबर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से अनुपस्थित हो रहे है। इसके बाद भी मुख्यचिकित्साधिकारी गाजीपुर के द्वारा ऐसे लापरवाह केंद्र प्रभारी के उपर कार्यवाही करने के बजाए खुली छूट दे रखा है। जब की सरकार की मंशा है। कि लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ताकि लोगों को ज्यादा दूर नहीं भटकना पड़े। इसी क्रम में शासन की ओर से हर स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि इस बार मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। लेकिन जहां सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उपस्थित रहना चाहिए। वहीं फार्मासिस्ट विहीन होने के साथ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में महिला चिकित्सक का नहीं होना घोर उदासीनता साफ साफ दिखाई दे रहा है। उक्त मौके हीरालाल, संजय यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने