काशी दीप विजन संवाददाता धीनू सोनभद्र चोपन शॉर्ट सर्किट से साइबर कैफे में लगी आग, डेढ़ लाख से अधिक का सामान जला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़िया गांव में चोपन–मीतापुर संपर्क मार्ग के बगल में स्थित तान्या कंप्यूटर लर्निंग सेंटर एवं सहज जन सेवा केंद्र में मंगलवार रात्रि लगभग 8 बजे के करीब सूर्य ऊर्जा की बैटरी और एडॉप्टर कनेक्शन के शॉर्ट सर्किट से ट्रेनिंग सेंटर में भीषण आग लग गई, जिससे 5 लैपटॉप, सीपीयू, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, माउस आदि लगभग 2 लाख तक का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्येक दिन की भांति लर्निंग सेंटर संचालक श्याम सुंदर ने बुधवार सुबह जब सेंटर खोला तो कमरे की स्थिति देख उनका होश उड़ गया। आशंका जताया कि सूर्य ऊर्जा की बैटरी और एडॉप्टर का कनेक्शन ठीक प्रकार से न जुड़ पाने के कारण यह हादसा हुआ होगा। सेंटर संचालक श्याम सुंदर ने कंप्यूटर सीखने वाले बच्चों से थोड़ा धैर्य बनाए रखने की अपील की। सेंटर संचालक ने ट्रेनिंग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सूचित करते हुए कहा कि जल्द ही सिस्टम दुरुस्त करते हुए प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें