Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता महेंद्र प्रताप गोडसे देश के आजादी की लड़ाई में जनपद चंदौली के सभी धर्म और जाति के लोगों ने 14 अगस्त 1942 के धानापुर कांड में योगदान देकर 1947 के पहले ही चंदौली को आजाद करा दिया था इस स्वतंत्रता आंदोलन ,धानापुर कांड में चंदौली जनपद का आदिवासी गोंड समाज भी पीछे नहीं रहा बल्कि वह भी बड़ चढ़कर हिस्सा लिया था* ,*जिसमें स्वर्गीय रामजनम गोंड जी ग्राम सभा कवई पहाड़पुर इस आंदोलन में शहीद हुए थे, व स्वर्गीय रामराज गोंड जी ग्राम सभा खड़ान, स्वर्गीय रंगी गोंड जी,जंगी गोंड जी ग्राम सभा अहिकौरा ने भी इस* *स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में भाग लिया था।l इस संदर्भ में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विजय गोंड बॉर्डर ने**लोकसभा चंदौली के सांसद माननीय वीरेंद्र सिंह जी से मिलकर पत्रक के माध्यम से गोंड आदिवासी समाज के शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में धानापुर शहीद पार्क में शहीदों की मूर्ति बनाने व आदिवासी* *समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो के नाम पर स्मृति द्वारा (मुख्य गेट) बनाने की मांग की गई*। *जिससे चंदौली जनपद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में निवास करने वाले आदिवासी समाज व गोंड समाज के लोग अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए अपने आप को गौरवान्ति महसूस कर सके*।*साथ में विक्की प्रधान, संतोष यादव,अजय गोंड,अरुण गोंड, लक्ष्मण गोंड,संतोष गोंड आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

और नया पुराने