काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता रोजगार मेले में 71अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का आफर वाराणसी -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुधवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया गया।इस रोजगार मेले में ग्रीनटास प्राइवेट लिमिटेड, विजन इण्डिया,औदाज एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड,होटल ताज,जीएन इन्टरप्राइजेज समेत कुल 16 कम्पनियों ने अपने अपने स्टाल लगायें थे।इसमें जनपद व जनपद के आस पास से लगभग 764 बेरोजगारों ने आवेदन किया था जिसमें से 71अभ्यर्थियों को चयनित होने पर रोजगार का आफर मिला।इस मेले में शामिल कम्पनियों द्वारा 10,000/ से लेकर 40,000/मासिक वेतन के आफर पर नियुक्ति प्रदान किया गया।इस मेले में उपस्थित सहायक निदेशक सेवायोजन वाराणसी मण्डल वाराणसी मुकेश कुमार द्वारा अभ्यर्थियों को सुझाव दिया गया कि आज के समय की मांग है, आपको वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। रोजगार मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि आज आपका चयन किसी कंपनी द्वारा किया जाता है तो आपको बिना समय गवाये संबंधित कंपनी में ज्वाइन करना चाहिए।क्योंकि नीजी कम्पनियां अनुभव के आधार पर ही सैलरी ज्यादा से ज्यादा प्रदान करती हैं।फोटो रोजगार मेले में लगे स्टाल
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें