विकसित संकल्प अभियान-2025के अन्तर्गतवैज्ञानिक विचार गोष्ठी का आयोजन काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता वाराणसी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं कृषि अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अंतर्गत दिनांक 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक जनपद के चिन्हित क्षेत्रों में कृषकों का वैज्ञानिकों के साथ विचार विमर्श हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील कृषकों की संयुक्त टीम बनाकर कृषकों के साथ मृदा,फसल, उर्वरक, बीमारियों, दलहन, तिलहन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि पर चर्चा की जाएगी तथा योजना के संबंध में कृषकों से फीडबैक भी प्राप्त किया जाना है। उपरोक्त अभियान के सुचारू रूप से सफल संचालन हेतु बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक वाराणसी अमित जायसवाल ने अवगत कराया कि कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों, एवं प्रगतिशील कृषकों की टीम गठित की गई है, जो प्रत्येक दिन अलग-अलग तीन ग्रामों में अभियान में भाग लेंगी। इस प्रकार कुल तीन टीमें गठित की गई हैं, जो एक तिथि में 9 ग्रामों में अभियान में भाग लेंगी। 29 मई से 12 जून तक कुल 135 ग्रामों में अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सफल आयोजन हेतु ग्राम प्रधान और अन्य क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से कृषकों को अभियान में शामिल किया जाए तथा ग्रामों में अभियान का स्थल, आयोजन तिथि एवं समय की जानकारी सभी को दे दी जाए। साथ ही उक्त आयोजन में कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्रीय कर्मचारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से सूनिश्चित किया जाए। विडियो कान्फ्रेंसिंग में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविन्द्र सिंह राजपूत, कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.एनके सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक आदि ने हिस्सा लिया।- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते सीडीओ
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें