काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता मत्स्य पालकों को तालाब निर्माण हेतु मिलेगा अनुदान-- डा.संजय निषाद वाराणसी -- मछली पालन करने वाले मत्स्य पालकों को आइस बॉक्स, फिश वैन, कोल्ड स्टोरेज, तालाब निर्माण पर सरकार से अनुदान मिलेगा।जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति की महिला लाभार्थियों को 60% तक सब्सिडी दिया जाएगा।उक्त बातें कबीर चौरा स्थित नागरी नाटक मण्डली के सभागार में आयोजित मत्स्य पालक मेला एवं जातीय जनगणना संगोष्ठी में गुरुवार को राष्ट्रीय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने कही। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि निषाद पार्टी त्रि- स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में निषाद बाहुल्य क्षेत्रो में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पदों के लिए पार्टी स्वतंत्र रूप से उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव परिणामो के बाद अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के लिए गठबंधन सहयोगी भाजपा को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और नेतृत्व की आकांक्षाओं को सम्मान देना पार्टी की प्राथमिकता है। गठबंधन बना रहेगा, लेकिन कार्यकर्ताओं के हक और स्वाभिमान से कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य किसी दल की आलोचना करना नहीं,बल्कि अपने समाज की आवाज बनना है। निषाद पार्टी की रगों में 101 प्रतिशत मछुआ समाज का खून बहता है,और हम समाज की उम्मीदों को कभी भी टूटने नहीं देंगे। हमारी विचारधारा गांव से निकलकर राजधानी तक पहुंचेगी।संजय निषाद ने कहा कि उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रदेश और समाज के समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह दौरा केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों की पुनर्प्राप्ति की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने जातीय जनगणना के मामले में कहा कि जाति जनगणना केवल आंकड़े नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों की पहचान है। मझवार, तुरैहा,बिन्द, निषाद, केवट, धीवर, कश्यप आदि उपजातियों को एससी की श्रेणी में शामिल करने के लिए सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने 1961 की जनगणना रिपोर्ट, 2016 की अधिसूचना और उत्तराखंड मॉडल का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी इसे एससी का प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए ताकि योजनाओं में इनकी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित हो सके कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद् माला पहनाकर कर स्वागत करते हुए
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें