Top News

हेल्थ एटीएम एवं एक्सरे मशीन से जरूरत मरीजों का इलाज समुचित ढंग से किया जाता है ।जमानियां। संवाददाता सलीम मंसूरी मरीजों के स्वास्थ्य की त्वरित जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर लगवाए गए हेल्थ एटीएम एवं एक्सरे मशीन से जांच के बाद इलाज की जाती है। हेल्थ एटीएम इसके एक्सरे मशीन अपना काम सही ढंग करता हैं। जिसके चलते मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की सेहत के लिए लाखों की लागत से हेल्थ एटीएम एवं एक्सरे मशीन लगवाए गए हैं। इस मशीन में ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्राॅल, ऑक्सीजन लेवल, हीमोग्लोबिन, त्वचा व आंख सहित तकरीबन 50 जांचें किया जाता हैं। मरीजों के लिए लगवाए गए यह एक्सरे मशीन और हेल्थ एटीएम सही ढंग से अपना काम कर रहे है। सीएचसी में बिजली आपूर्ति नहीं रहने के कारण हेल्थ मशीन न चलने से जांचें बाधित हो जाती हैं। बताया जाता है कि प्रशिक्षित आपरेटर हेल्थ एटीएम एवं एक्सरे मशीन सुचारु रूप से काम कर रहे हैं। इस संबंध सीएचसी के अधीक्षक चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि हेल्थ एटीएम पहले खराब पड़ी रही। लेकिन उस हेल्थ एटीएम की मरम्मत करा दिया गया है। प्रतिदिन इलाज के लिए सीएचसी बरूईन पर आने वाले मरीजों के एक्सरे और हेल्थ एटीएम मशीन से जांच के बाद सुचारू रूप से इलाज करने में मदद मिलता है। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती की दुर्व्यवस्था के कारण जांच में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में जहां बिजली आपूर्ति सुचारू रूप चलना चाहिए। वहीं सुबह दोपहर शाम के समय बिजली कटौती सभी के लिए नासूर बना हुआ है। बिजली की कटौती के कारण बन्द रहा। बिजली आपूर्ति के समय ठीक ठाक रहता है। हेल्थ एटीएम मशीन

Post a Comment

और नया पुराने