Top News

गाज़ीपुर काशी दीप विजन संवाददाता महताब आलम माता-पिता के दिए गए संस्कारों का जीता जाग़ता उदाहरणयुवा यूट्यूबर आकाश गुप्ता ने!..हंसराजपुर के हनुमान मंदिर में लगाया पंखा,श्रद्धालुओं को दिलाई भीषण गर्मी से राहतगाजीपुर:-खबर गाजीपुर जिले से से है जहां पर मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत हंसराजपुर बाजार में इन दिनों एक युवा यूट्यूबर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह नाम है आकाश गुप्ता का, जो न केवल एक होनहार विद्यार्थी और यूट्यूबर हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी गहरी संवेदनशीलता रखते हैं। हाल ही में आकाश ने ऐसा काम किया, जो न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी है।रामलीला मैदान के बगल में रहने वाले आकाश गुप्ता फिल्मों में काम करने के लिए वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित प्रतिष्ठित अभिनय संस्थान "द क्राफ्ट्स" में एक्टिंग सीख रहे हैं। अपनी 12वीं की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया और अब अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। हाल ही में जब वह छुट्टियों में अपने गांव लौटे तो उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया जिससे पूरा बाजार उनकी सराहना कर रहा है। दरअसल, आकाश अपने मित्रों से मिलने के लिए बाजार में निकले थे। इस दौरान उन्होंने हंसराजपुर बाजार के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में माथा टेकने का निर्णय लिया। जब वे मंदिर पहुंचे, तो वहां की स्थिति देखकर वे विचलित हो उठे। भीषण गर्मी के कारण मंदिर में बैठे श्रद्धालु परेशान थे। न वहां कोई पंखे की व्यवस्था थी, न ही गर्मी से राहत पाने का कोई साधन। यह दयनीय स्थिति देखकर आकाश गुप्ता ने बिना किसी सरकारी या सामाजिक संस्था की मदद लिए, अपने निजी खर्च पर मंदिर में एक पंखा लगवाया। उनका यह छोटा-सा प्रयास श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बन गया। पंखा लगने के बाद अब मंदिर में आने वाले भक्तों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है और पूरे बाजार में आकाश के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है। आकाश गुप्ता एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता श्री दीप नारायण गुप्ता हंसराजपुर बाजार में कई वर्षों से अंडे की दुकान चला रहे हैं, जबकि माता श्रीमती शेष कुमारी देवी एक गृहिणी हैं। आकाश के तीन भाई-बहन हैं। अभिषेक गुप्ता, अमन गुप्ता और बहन अंकिता गुप्ता। सभी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। आकाश तीसरे नंबर के हैं और अपने माता-पिता के संस्कारों को आत्मसात कर उन्होंने जो काम किया है,वह असाधारण है। युवाओं में जहां अक्सर व्यक्तिगत उपलब्धियों की होड़ देखी जाती है, वहीं आकाश गुप्ता जैसे युवा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को जीवंत करते हैं। उनके इस छोटे-से पर सार्थक प्रयास ने यह दिखा दिया कि बदलाव लाने के लिए केवल इच्छा शक्ति और थोड़ी-सी संवेदना ही काफी है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने आकाश गुप्ता को इस पहल के लिए धन्यवाद कहा और उम्मीद जताई कि गांव के अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। मंदिर समिति ने भी आकाश के योगदान की सराहना की,आकाश का यह कार्य एक मिसाल है,कि अगर दिल में सेवा का भाव हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद भी समाज के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने