काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी उद्यान विभाग के 50वीं वर्षगांठ पर मण्डलीय औद्यानिक सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट वाराणसी में बुधवार को उद्यान विभाग के स्वर्णिम 50 वें वर्षगांठ के अवसर पर मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी- 2025 का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में वाराणसी आजमगढ़ विंध्याचल मंडल के सभी 10 जनपदों से लगभग 800 प्रगतिशील कृषकों के साथ उद्यमियों एफपीओ निर्यातकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान,कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार उत्तर प्रदेश के द्वारा गोष्ठी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं, फर्मो एवं सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का राज्य मंत्री ने अवलोकन किया। गोष्ठी में काशी हिंदू विद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी एवं अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा एग्रो क्लाइमेटिक जोन के अनुसार औद्यानिक फसलों के उन्नयन पर चर्चा की गई। गोष्ठी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर डी आर भारद्वाज द्वारा निर्यात हेतु शाकभाजी की प्रजातियां एवं औद्योगिक फसलों के विदेश व्यापार हेतु प्रजातियों के संबंध में उपस्थित कृषकों को जानकारी उपलब्ध कराने हेतु स्लाइड के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा उद्यान विभाग की कृषक लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ सामान्य कृषकों को उठाने का आवाहन किया गया और अधिक से अधिक कृषकों को उद्यान विभाग की योजनाओं से जोड़ने के लिए ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित करते हुए औद्यानिक योजनाओं से संबंधित परचे कृषकों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए, साथ ही विदेश व्यापार की अपार संभावनाओं को विकसित करने तथा उनका लाभ लेने के लिए कृषकों को प्रेरित किया गया। मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में हिंदुस्तान के आम की प्रजातियों की रूस में लोकप्रियता के संबंध में चर्चा की गई। संयुक्त निदेशक उद्यान बीपी राम द्वारा उद्यान विकास की यात्रा का प्रस्तुतीकरण किया गया। मंडलायुक्त वाराणसी मण्डल द्वारा उद्यान की तीन मंडलों की औद्यानिक गोष्ठी प्रथम बार वाराणसी में आयोजित करने पर उद्यान मंत्री का आभार प्रकट किया गया तथा औद्यानिक फसलों को आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विविधीकरण को अपनाने के लिए कृषको से अपेक्षा की गई। इस अवसर पर उद्यान विभाग के 10 सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा 10 प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी में पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, मझवां विधायक सूचिस्मिता मौर्या, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्या, सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र राय, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बीपी द्विवेदी, संयुक्त निदेशक शाकभाजी डॉक्टर राजीव वर्मा, उपनिदेशक उद्यान वाराणसी दिग्विजय कुमार भार्गव, उपनिदेशक उद्यान आजमगढ़ जयकरण सिंह, उपनिदेशक उद्यान विंध्याचल मंडल मेवाराम, उपनिदेशक प्रयागराज केएम चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी मुख्यालय महेश श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी धीरेंद्र मिश्रा,जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी सुभाष कुमार एवं तीनों मंडलों के समस्त जिला उद्यान अधिकारी गण उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ज्योति कुमार सिंह द्वारा किया गया।फोटो -01-गोष्ठी का उद्घाटन करते राज्यमंत्री
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें