वाराणसी काशी दीप विजन रवि शंकर राय की रिपोर्ट विषय-फोनिक्स यूनिवर्सटी के द्वारा वाराणसी में धूमधाम से किया गया शिक्षकों का सम्मान।महोदय, 14 मई, नगर के प्रतिष्ठित होटल में आयोजित फोनिक्स यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र तथा विशिष्ट आतिथि के तौर पर में वरिष्ठ समाजसेवी श्री दीनदयाल पाडेय उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि फोनिक्स यूनिवर्सटी उत्तराखंड के रुड़की शहर में है। यह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र के साथ साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषयों के लिए आधुनिक तकनीकी केआधार पर विशिष्ट श्रेणी की शिक्षा देने के लिए जानी जाती है। इस कार्यक्रम में उपस्थित चेयरमैन इजीनिय चेरब जैन ने कहा कि काशी का यह मेरा पहला आगमन है और ये यात्रा मेरे जीवन में ऊर्जा के एक नव संचार की तरह है। इस अवसर काशी से शक्तिसंचित करके वह छात्रों के जीवन में प्रकाश लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। श्री जैन द्वारा यूपी के छात्रों के लिए आकर्षक छात्रवृत्ति योजना की भी घोषण की गई । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे दीनदयाल पांडेय जी ने कहा कि शिक्षा का अवसर सभी वर्गों तक होना चाहिए इसके लिए सरकार के दवारा किए गए प्रयास तो अच्छे हैं साथ ही साथ अगर प्राइवेट सेक्टर में भी आधुनिकतम तकनीकी आधारित शिक्षा दी जाए तो इससे देश का भविष्य और उत्तम होगा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ. राजेश मिश्र ने फोनिक्स यूनिवर्सिटी द्वारा इस आयोजन में शिक्षक सम्मान को समाज के लिए निश्चित ही एक अवश्यम्भावी कदम बताया साथ ही शिक्षकों से अनुरोध किया कि आपके ऊपर राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, जिसका निर्वाहन हम सभी को मिलकर कि आपके साथ करना होगा तभी हमारा राष्ट्र विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ पाएगा । इस कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी बिहार से लगभग सौ शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में फोनिक्स के डाइरेक्टर गोविंद सिंह जी एवं उत्तर प्रदेश के मार्केटिंग हेड अजय उपाध्याय जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ललिता आर शर्मा के द्वारा किया गया शिक्षकों में अखिलेश यादव, रजनीश सिंह, सविता श्रीवास्तवआदि सम्मानित हुए ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ सौरभ श्रीवास्तव के साथ साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।प्रेषकअजय उपाध्यायमार्केटिंग हेडउत्तर प्रदेशफोनिक्स यूनिवर्सिटीरुड़की
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें