काशी दीप विजन संवाददाता दिनेश गोंड वाराणसी भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा (समिति) और आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र गोंड जी भूटान में "एक टिकाऊ और न्यायसंगत भविष्य की ओर: सामाजिक परिवर्तन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राजनीति और अर्थशास्त्र की भूमिका" विषय पर होने वाले 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए भूटान पहुंचे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रायल युनिवर्सिटी भूटान, पारो के नाॅर्बुलिंग रिग्टर काॅलेज और सामाजिक समावेशी अध्ययन केंद्र, सामाजिक विज्ञान विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।डॉ. उमेश चन्द्र जी अपना शोध-पत्र "जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण नीतियां और वैश्विक सततशीलता" प्रस्तुत करेंगे।इस सम्मेलन में देश- विदेश के शोधकर्ताओं द्वारा उनके शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। यह सम्मेलन दिनांक 10 मई से 13 मई 2025 तक चलेगा।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें